जलाने के काम आए।

ताउम्र मेरी रूह-ओ-जां ज़माने के काम आए,
और जब मरे तो फकत जलाने के काम आए।

सारी रात सिरहाने से लिपटकर रोया मैं,
और वही शब-ए-फुरकत में सुलाने के काम आए।

वो जो छुपके बैठे हैं मुस्कुराते हुए,
वही शख्स हैं जो रुलाने के काम आए।

Comments

Popular posts from this blog

मरीज़ -ए-इश्क़

Bhaijaan

डुबकी मारो गंगा है।